मांझी हटे तो होगा महादलित वोट का बिखराव : बुल्गानीन

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::शाहपुर पटोरी. मांझी को हटाने से दलित व महादलित वोट बैंक का बिखराव संभव है. उक्त बातें राजद विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने संवाददाताओं को कही. उन्होंने कहा कि मेरी आस्था पूर्णत: लालू प्रसाद यादव में है. उन्होंने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है. मैं भी उनके साथ हूं. सांप्रदायिक ताकतों की साजिश […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::शाहपुर पटोरी. मांझी को हटाने से दलित व महादलित वोट बैंक का बिखराव संभव है. उक्त बातें राजद विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने संवाददाताओं को कही. उन्होंने कहा कि मेरी आस्था पूर्णत: लालू प्रसाद यादव में है. उन्होंने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है. मैं भी उनके साथ हूं. सांप्रदायिक ताकतों की साजिश के तहत बिहार में राजनैतिक अस्थिरता उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है जिसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और उन्हें कांग्रेस व अन्य दलों का भी लिखित समर्थन मिल चुका है. ऐसी स्थिति में राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाना गैर लोकतांत्रिक कार्य होगा. वर्तमान परिस्थिति में महादलित के बीच विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश के तहत बिहार में अस्थिरता उत्पन्न करना चाह रही है जिसे बिहार की जनता माफ नहीं करेगी. आने वाले चुनाव में ऐसी बुरी शक्तियों को करारा जवाब दिया जायेगा. रविवार को पटना से लौटने के वक्त उन्होंने विभिन्न संवाददाताओं को बताया कि हर हालत में राजद के द्वारा लिया गया फैसला उनके लिए भी सर्वमान्य होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन