खानपान में परहेज से मधुमेह पर रोक : मुखर्जी
समस्तीपुर. शहर के बंगाली टोला स्थित रिसर्च सेंटर फॉर डायबिटिज हाइपरटेंशन एंड ओबेसिटी का 13वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सुप्रियो मुखर्जी ने कहा कि व्यायाम और खानपान में परहेज से मधुमेह पर रोक लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल की भाग […]
समस्तीपुर. शहर के बंगाली टोला स्थित रिसर्च सेंटर फॉर डायबिटिज हाइपरटेंशन एंड ओबेसिटी का 13वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सुप्रियो मुखर्जी ने कहा कि व्यायाम और खानपान में परहेज से मधुमेह पर रोक लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल की भाग दौड़ की जीवन शैली के कारण लोग व्यायाम और खानपान में कोताही बरत रहे हैं. इसके कारण इस रोग का प्रसार हो रहा है. उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. इस अवसर पर डॉ मुखर्जी ने बताया कि संस्था के द्वारा गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया करायी जा रही है जो सराहनीय है. मौके पर डॉ तरुण कुमार, अनिश कुमार, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार, नीतीश कुमार शिवजी राय सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










