तार काटे जाने से विद्युत व्यवस्था ठप

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के गोयला चौर से गुजरने वाली हाय टेंशन 33 केवी विद्युत तार के शुक्रवार की रात्रि चोरों के काटे जाने से प्रखंड में विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गयी है़ इसको लेकर कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर ने थाने मे आवेदन दे अज्ञात चोरों पर एफआइआर दर्ज करायी है़ इसमंे बताया है कि […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के गोयला चौर से गुजरने वाली हाय टेंशन 33 केवी विद्युत तार के शुक्रवार की रात्रि चोरों के काटे जाने से प्रखंड में विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गयी है़ इसको लेकर कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर ने थाने मे आवेदन दे अज्ञात चोरों पर एफआइआर दर्ज करायी है़ इसमंे बताया है कि विद्यापतिनगर शक्ति उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी विद्युत तार को लगभग दो किलोमीटर तक गोयला चौर में अज्ञात चोरों ने काट लिया है़ इससे दस विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं़ जेइ से दिये आवेदन में आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है़ बताया जाता है कि एक पखवाड़ा में यह दूसरी घटना है़ उक्त जगह इतनी हीं दूरी में पहले भी तार काटा गया था़ घटना को लेकर किसानो में भी आक्रोश है़ तार काटने की घटना व फिर जोड़े जाने की प्रक्रिया में उनकी फसल क्षतिग्रस्त होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन