शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

आगजनी की घटना के विरोध में शिक्षकों ने जतायी नाराजगीपूर्व एचएम के बयान पर दर्ज हुई घटना की प्राथमिकी प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंड के विश्वनाथ रामबहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंदौर के शिक्षकों ने शुक्रवार को स्कूल में घटित आगजनी की घटना के विरोध में शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया. शिक्षकों का कहना था कि जब […]

विज्ञापन

आगजनी की घटना के विरोध में शिक्षकों ने जतायी नाराजगीपूर्व एचएम के बयान पर दर्ज हुई घटना की प्राथमिकी प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंड के विश्वनाथ रामबहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंदौर के शिक्षकों ने शुक्रवार को स्कूल में घटित आगजनी की घटना के विरोध में शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया. शिक्षकों का कहना था कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिलाधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं आ जाते हैं तब तक कक्षा बहिष्कार जारी रहेगा. छात्र-छात्राएं जब शनिवार को विद्यालय पहुंचे तो बिना पढे ही उन्हें वापस घर लौटना पड़ा. दक्षता परीक्षा होने के कारण विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति वैसे भी कम ही थी. विद्यालय में उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक मृत्युंजय चौधरी, डॉ अरुण कुमार पंकज, डॉ संजय कुमार सुमन आदि ने बताया कि शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है. इसके विरोध में कक्षा का बहिष्कार कर रोष जताया जा रहा है. बताते चलें कि योजना मद की राशि वितरण के दौरान कुछ लोगों ने आकर वैसे बच्चों को भी इसमें शामिल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था जो इसके लिए पात्र नहीं हो रहे थे. इसका शिक्षकों ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारु हो गये. इतना ही नहीं शिक्षक जब जान बचाकर एक कमरे में कैद हो गये तो उसकी खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया गया. इस बीच कुछ बच्चों ने भी उनके इशारे पर शिक्षकों की ओर पत्थर भी उछाले थे. हालंाकि इसमें शिक्षक को चोट नहीं आयी. लेकिन उपद्रवियों ने स्कूल के उपस्कर समेत कई सामानों में आग लगा दी थी. इसके बाद पहुंचे पदाधिकारियों ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने निर्देश दिया था. इस घटना को लेकर पूर्व एचएम युगल किशोर सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन