ड्यूटी पर नहीं मिलने वाले सेहत कर्मी तलब
सीएस ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षणव्यवस्था को लेकर दिये कई आवश्यक निर्देशसमस्तीपुर. सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस क्रम में विभिन्न वार्डों, ओपीडी व इमरजरेंसी में मौके पर मौजूद नहीं पाये गये कर्मचारियों को तलब कर कड़ी क्लास ली. अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद को […]
सीएस ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षणव्यवस्था को लेकर दिये कई आवश्यक निर्देशसमस्तीपुर. सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस क्रम में विभिन्न वार्डों, ओपीडी व इमरजरेंसी में मौके पर मौजूद नहीं पाये गये कर्मचारियों को तलब कर कड़ी क्लास ली. अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद को व्यवस्था की चौकसी को लेकर हिदायत दी. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सीएस सदर अस्पताल पहुंचते ही ओपीडी पहुंचे. वहां विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए दवा काउंटर व जांच समेत अन्य स्वास्थ्य सेवा की जानकारी ली. परेशानियों के बाबत भी कर्मचारियों से पूछताछ कर उसे हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया. इसके बाद सीएस ने वार्डों का अवलोकन करते हुए निरंतर साफ सफाई और सीधे मरीजों से मुखातिब होकर उन्हें मिलने वाले पथ्य के बाबत भी पूछताछ कर डाली. लेबर रूम में तैनात नर्सों को प्रसूति महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहने को कहा. फिर इमरजेंसी पहुंच कर उन्होंने भरती मरीजों का हाल जानते हुए उन्हें उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की. निरीक्षण के क्रम में सीएस ने एचआइवी केंद्र को एआरटी सेंटर में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. ताकि भरती मरीजों की बढ़ रही संख्या को ध्यान में रख कर एचआइवी केंद्र को वार्ड में तब्दील किया जा सके. संपर्क करने पर सिविल सर्जन डॉ सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जाने वाली समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को शत प्रतिशत मरीजों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिये गये हैं. इसमें किसी तरह की कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










