बहू ने सास को जला कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. चकमेहसी थाना के भागीपट्टी गांव में बहू ने सास को जला कर मार डाला. मृतका के भाई ध्रुवगामा निावसी सुशील पंडित ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी मृत बहन परमेश्वर पंडित की पत्नी उर्मिला देवी की हत्या के लिए उसकी बहू सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी सत्य नारायण पंडित की पुत्री सुमन देवी […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. चकमेहसी थाना के भागीपट्टी गांव में बहू ने सास को जला कर मार डाला. मृतका के भाई ध्रुवगामा निावसी सुशील पंडित ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी मृत बहन परमेश्वर पंडित की पत्नी उर्मिला देवी की हत्या के लिए उसकी बहू सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी सत्य नारायण पंडित की पुत्री सुमन देवी को आरोपित किया है. वैसे ग्रामीणों का बताना है कि सास एवं बहु के बीच छोटी छोटी बातों पर अक्सर नोकझोंक हुआ करता था. परिवार के सभी पुरुष आजीविका के लिए बाहर रहते हैं. इसके कारण परिवार में इन दोनों के अलावा कोई तीसरा हस्तक्षेप करने वाला भी नहीं है. लोगों का कयास है कि किसी बात पर नोकझोंक सीमा पार कर गयी होगी जिसके आवेश में महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश में मौत हो गयी होगी. वैसे चकमेहसी थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान का बताना है कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी नोकझोंक एवं आवेश में उठाया गया कदम हो सकता है. वैसे पुलिस मृत्यु के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन