पुल नामकरण को ले विधायक ने सीएम को भेजा पत्र
समस्तीपुर. जिले के अंगारघाट स्थित भोरे जयराम में बूढ़ी गंडक नदी के ऊपर बने पुल के नामकरण को लेकर उजियारपुर के विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि इस जननायक कर्पूरी ठाकुर, वशिष्ठ नारायण सिंह व राजेंद्र नारायण शर्मा आपस में घनिष्ट मित्र थे. […]
समस्तीपुर. जिले के अंगारघाट स्थित भोरे जयराम में बूढ़ी गंडक नदी के ऊपर बने पुल के नामकरण को लेकर उजियारपुर के विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि इस जननायक कर्पूरी ठाकुर, वशिष्ठ नारायण सिंह व राजेंद्र नारायण शर्मा आपस में घनिष्ट मित्र थे. आने वाली पीढ़ी के बीच इन तीनों ही नेताओं के बीच की मित्रता को यादगार बनाये रखने के लिए इस पुल का नामकरण इन तीनों मित्रों के नाम पर करने का अनुरोध किया है. विधायक ने पुल का नाम कर्पूरी वशिष्ठ राजेंद्र सेतु रखने की मांग की है. मौके पर जदयू नेता डॉ दुर्गेश राय समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










