अंगार चौक पर ट्रक से कुचल कर बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार चौक के निकट शुक्रवार की संध्या सड़क पार करने के दौरान ट्रक से कुचल कर एक बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को खदेड़ कर रोक लिया. चालक भागने में सफल रहा. मौके पर पहंुची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में […]

विज्ञापन

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार चौक के निकट शुक्रवार की संध्या सड़क पार करने के दौरान ट्रक से कुचल कर एक बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को खदेड़ कर रोक लिया. चालक भागने में सफल रहा. मौके पर पहंुची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि अंगार पंचायत निवासी कुमो गिरि की 12 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में रोसड़ा से समस्तीपुर की ओर आ जा रही ट्रक ने उसे ठोकर मारते हुए कुचल दिया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जा कर दिया. इससे घंटों इस पथ पर यातायात बाधित रहा. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

सूचना पर पहुंचे प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने मृतका के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये का चेक दिया. मौके पर मुखिया पति अंसार अहमद, उप मुखिया वीरेंद्र गिरि, सीपीएम के अंचल मंत्री महावीर पोद्दार, हरिकांत गिरि, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन