सीएम आगमन को ले अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. कपूर्रीग्राम में सीएम जीतन राम मांझी के आगमन को लेकर जीआरपी ने अलर्ट जारी कर दिया. जगह जग सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. रेल एसआरपी विनोद कुमार ने बताया सीएम के आगमन को लेकर विशेष जवानों की तैनाती की गयी है. कपूर्रीग्राम स्टेशन परिसर पर यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. कपूर्रीग्राम में सीएम जीतन राम मांझी के आगमन को लेकर जीआरपी ने अलर्ट जारी कर दिया. जगह जग सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. रेल एसआरपी विनोद कुमार ने बताया सीएम के आगमन को लेकर विशेष जवानों की तैनाती की गयी है. कपूर्रीग्राम स्टेशन परिसर पर यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर से की जा रही है. साथ ही स्टेशन से गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस के अलावा सुपरफास्ट गाडि़यों में यात्रियों के सामानों की जांच की जांच की जा रही है. जिला पुलिस की सहयोग के सहयोग से श्वान दस्ता से रेल ट्रेक की जांच की रही है. रेल डीएसपी स्मिता सुमन ने कहा कि सभी इंस्पेक्टरों की छुटृी रदृ कर दी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार को कहा गया है रात्री गश्ति में पेट्रोलिंग कर विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. सीएम आगमन को लकर विशेष जवानों को दस्ता बनाकर अलग टीम जांच में जुटी है. बता दें कि पूर्व में कर्पूरीग्राम स्टेशन को नक्सलियों ने उड़ाने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन