जनधन योजना के तहत खुले खाते
मोहनपुर. शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में विभिन्न पंचायतों में सैकड़ों परिवारांें के खाते खोले. लोगों को बचत करने की जरूरतों के बारे में बताया. जानकारी दी गयी कि मुश्किल समय में बैंक का सहयोग मुफीद हो सकता है. प्रखंड में क्षेत्रीय ग्रामीन बैंक विनगामा, सेन्ट्रल बैंक विनगामा, क्षेत्रीय ग्रामीन बैंक […]
मोहनपुर. शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में विभिन्न पंचायतों में सैकड़ों परिवारांें के खाते खोले. लोगों को बचत करने की जरूरतों के बारे में बताया. जानकारी दी गयी कि मुश्किल समय में बैंक का सहयोग मुफीद हो सकता है. प्रखंड में क्षेत्रीय ग्रामीन बैंक विनगामा, सेन्ट्रल बैंक विनगामा, क्षेत्रीय ग्रामीन बैंक बद्यड़ा, भारतीय स्टेट बैंक मोहनपुर के द्वारा मध्य विद्यालय रसलपुर, कस्तुरबा विद्यालय सरारी, प्राथमिक विद्यालय बघड़ा और जलालपुर में शिविर लगायें गये. जहां विभिन्न परिवारों की भीड़ लगी रही. दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग व कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं बताया. फिर 29 जनवरी को मोहनपुर प्रखंड के बचे हुए पंचायतों में शिविर लगाकर जनधन योजना के तहत खाता खोला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










