एमडीएम कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
मोहनपुर. मध्याह्न भोजन कर्मियों के लिए चलाया जा रहा क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया. बीआरसीसी में पिछले चार दिनांे से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, रसोइयों एवं विद्यालयों के शिक्षा समिति सदस्यों को मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता लाने एवं सुरक्षित योजना संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास करने के लिए यह प्रशिक्षण […]
मोहनपुर. मध्याह्न भोजन कर्मियों के लिए चलाया जा रहा क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया. बीआरसीसी में पिछले चार दिनांे से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, रसोइयों एवं विद्यालयों के शिक्षा समिति सदस्यों को मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता लाने एवं सुरक्षित योजना संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास करने के लिए यह प्रशिक्षण संचालित किया गया. प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का संचालन प्रखंड मध्याह्न भोजन साधन सेवी सुरेंद्र पासवान कर रहे थे. समापन सत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह, बीआरसीसी अश्विनी कुमार पंडित एवं राजीव कुमार वर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










