युवा सप्ताह का परिचर्चा के साथ समापन
मोहिउद्दीननगर. रामबहादुर सिंह कॉलेज, अंदौर की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा युवा सप्ताह के समापन पर एक परिचर्चा नारी सशक्तीकरण में स्वामी विवेकानंद का योगदान प्राचार्य डॉ श्रीकृष्णचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. संचालन प्रो. डॉ रवींद्र राकेश ने की. इस परिचर्चा में अपने विचार रखते हुए वक्ताओं स्वामीजी ने उस वक्त […]
मोहिउद्दीननगर. रामबहादुर सिंह कॉलेज, अंदौर की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा युवा सप्ताह के समापन पर एक परिचर्चा नारी सशक्तीकरण में स्वामी विवेकानंद का योगदान प्राचार्य डॉ श्रीकृष्णचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. संचालन प्रो. डॉ रवींद्र राकेश ने की. इस परिचर्चा में अपने विचार रखते हुए वक्ताओं स्वामीजी ने उस वक्त भारतीय महिलाओं में सशक्तीकरण की बात की थी. जब देश में प्रतिकूल माहौल था. देश में आज नारी सशक्तीकरण की आवाज जो बुलंद हो रही है उसकी आधारशिला इन्होंने रखी थी. परिचर्चा में अपने विचार वक्त करने वालों में डॉ शकील अख्तर, डॉ राजकुमार सिंह, प्रो. नंदकिशोर सिंह, डॉ अशरफ अली, प्रो. इंद्रदेव सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मीना राय, डॉ सुरेश कुमार सिंंह, डॉ इन्दुशेखर सिंह, छात्रा नेमत शाहीन, मनीषा चौधरी शामिल थे. मौके पर प्रधान सहायक रूदल सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रेमचंद्र साह, चंद्रशेखर प्र. सिंह, कामेश राम, परमानंद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










