दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला
सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित यादव टोल में सोमवार की रात दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को जला कर मार डाला. मृतका मनोज कुमार राय की पत्नी पम्मी देवी (30) है. घटना को लेकर मृतका के भाई ताजपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा गांव निवासी रामशोभित राय के पुत्र संजय राय ने […]
सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित यादव टोल में सोमवार की रात दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को जला कर मार डाला. मृतका मनोज कुमार राय की पत्नी पम्मी देवी (30) है. घटना को लेकर मृतका के भाई ताजपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा गांव निवासी रामशोभित राय के पुत्र संजय राय ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें मृतका के पति के अलावा ससुर व सास को भी आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसने अपनी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले संजय के साथ की थी. शादी के बाद से ही दहेज में मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी. इसको लेकर उसकी बहन के साथ बराबर मारपीट भी की जाती थी. इसी क्रम में सोमवार को भी उसके साथ पहले तो जमकर मारपीट की गयी. इसके बाद रात में सुप्तावस्था में ही केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी गांव वालों ने फोन कर दी. मौके पर पहंुचे तो उसकी बहन मृत थी.
इस बीच थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, घटना के बाद से ही मृतका के पति समेत तीनों आरोपित फरार हैं. मृतका के दो बच्चे मनीष कुमार (8) व अंकित कुमार (6) अकेले ही घर पर हैं. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










