वर्चस्व को लेकर मालगोदाम चौक पर फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर :शहर के माल गोदाम चौक के निकट सोमवार की देर रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद एक गुट की ओर से फायरिंग की गयी. सूचना मिलते ही नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची परंतु घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :शहर के माल गोदाम चौक के निकट सोमवार की देर रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद एक गुट की ओर से फायरिंग की गयी. सूचना मिलते ही नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची परंतु घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये थे. इसके कारण पुलिस को खाली हाथ लौट जाना पड़ा. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार माल गोदाम चौक के निकट कुछ लोग बैठे हुए थे.

सूत्रों का कहना है कि जैसे ही रात परवान चढ़ी इन लोगों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हो गया. पहले तो हो हल्ला हुआ बाद में स्थिति देखने दिखाने तक पहुंच गयी. इसी बीच एक व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी. गोली फूटने के साथ सभी इधर उधर भाग खड़े हुए. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

दो थाना का सीमा क्षेत्र होने के कारण फायरिंग की सूचना पर मुफस्सिल व नगर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. जहां घटना स्थल के निकट कुछ बिखरे हुए सामान देखे गये. लेकिन आसपास कोई नजर नहीं आया. इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गयी. पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से खोखे बरामद नहीं हुए हैं. इसके कारण फायरिंग की सूचना को पुलिस महज अफवाह बता रही है. इधर, संपर्क करने पर नगर थानाध्यक्ष असरार अहमद फायरिंग की घटना से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन