झहुरी में तीन घर जल कर खाक
कल्याणपुर. प्रखंड क्षेत्र के झहुरी गांव में रविवार की देर रात अचानक अलाव की चिनगारी से लगी आग में 5 बकरी, एक बछड़ा, 3 हजार नगदी सहित लाखों रुपये का समान जलकर खाक हो गये. इसको लेकर पूरे गांव के लोग हतप्रद हंै. रविवार को देर रात जब पूरे गांव के लोग सो रहे थे. […]
कल्याणपुर. प्रखंड क्षेत्र के झहुरी गांव में रविवार की देर रात अचानक अलाव की चिनगारी से लगी आग में 5 बकरी, एक बछड़ा, 3 हजार नगदी सहित लाखों रुपये का समान जलकर खाक हो गये. इसको लेकर पूरे गांव के लोग हतप्रद हंै. रविवार को देर रात जब पूरे गांव के लोग सो रहे थे. रामदेव सहनी के घर से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी. इसके चपेट में आये मवेशी, ने चिल्लाना आरंभ किया. इसकी आवाज सुनकर घर के लोग जब तक बाहर निकलते तब तक आग ने पूरे मुहल्ले को आगोश में ले लिया. ग्रामीणों की तत्परता से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अर्जुन सहनी एवं रामाशीष सहनी का घर भी खाक हो चुका था. इसमें पीडि़त परिवारों का बताना है कि रामदेव सहनी का 3 हजार रुपये नगद भी पूर्णत: जल गया. आग की भयावता इतनी अधिक थी कि इन तीनों परिवार में लोगों के शरीर का कपड़ा छोड़कर कोई भी समान नहीं बच गया. एसडीओ सुधीर कुमार के निर्देश पर सीओ कमलेश कुमार ने पीडि़त परिवार से मिलकर प्लास्टिक, 42 सौ रुपये नगद एवं खाद्यान्न उपलब्ध करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










