मुजफ्फरपुर की घटना को ले जिले में हाइअलर्ट
समस्तीपुर. सीमावर्ती मुजफ्फरपुर जिला के सरैयागंज थाना क्षेत्र अजीतपुर गांव में हुई घटना के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. प्रभारी पुलिस अधीक्षक आमीर जावेद ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों और ओपी […]
समस्तीपुर. सीमावर्ती मुजफ्फरपुर जिला के सरैयागंज थाना क्षेत्र अजीतपुर गांव में हुई घटना के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. प्रभारी पुलिस अधीक्षक आमीर जावेद ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों और ओपी प्रभारियों के लिए विशेष दिशा निर्देश भी जारी किये हैं.
जानकारी के अनुसार प्रभारी एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थानध्यक्षों को विशेष पत्र जारी करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करने का आदेश दिया है. खास कर रात के समय संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी है.
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जावेद ने थानाध्यक्षों व ओपी प्रभारियों को साफ लहजे में कहा है कि किसी तरह की घटना या सूचना होने पर अविलंब इसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारियों को देना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही चप्पे चप्पे पर नजर रखते हुए आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसने के लिए सघन जांच अभियान जारी रखने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










