दो महिलाएं झुलसी, पटना रेफर
समस्तीपुर. अलाव का सेवन करने के दौरान सोमवार को दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गयी. गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परंतु आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर करार देते हुए पटना रेफर कर दिया. झुलसी महिलाएं वारिसनगर थाना क्षेत्र के विकासनगर […]
समस्तीपुर. अलाव का सेवन करने के दौरान सोमवार को दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गयी. गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परंतु आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर करार देते हुए पटना रेफर कर दिया. झुलसी महिलाएं वारिसनगर थाना क्षेत्र के विकासनगर गांव निवासी संगीता देवी (48) एवं बसंती देवी (55) शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि बसंती देवी मूल रूप से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कलुआरा गांव की रहने वाली है. वह विकासनगर की संगीता देवी के घर काम करती है. इसी क्रम में सोमवार को संगीता ने ठंड से निजात पाने के लिए अलाव जलाया. अचानक तेज उठी लपट से उसके शरीर के कपड़ों में आग लग गयी. इसे बचाने के क्रम में बसंती भी जल गयी. परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया. जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










