राइस मिलों की समस्या ने पैक्सों के बांधे हाथ
समस्तीपुर. जिले में धान की खरीदारी समस्याओं से ही जूझ रही है. डेढ़ माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी धान की खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है. राइस मिलों की जहां अनिश्चितता बरकरार है. वहीं इसने अब पैक्सों के समक्ष समस्याएं भी उत्पन्न कर दी है. पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि […]
समस्तीपुर. जिले में धान की खरीदारी समस्याओं से ही जूझ रही है. डेढ़ माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी धान की खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है. राइस मिलों की जहां अनिश्चितता बरकरार है. वहीं इसने अब पैक्सों के समक्ष समस्याएं भी उत्पन्न कर दी है. पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि धान की सिर्फ खरीद होने के कारण उनके पास धान का भंडारण हो रहा है. राइस मिलों की तैनाती नहीं होने से धान के उठाव की प्रक्रिया रुकी हुई है. सीएमआर तैयार करने की प्रक्रिया भी धीमी पड़ी हुई है. बताते चलें कि पहले जहां धान अधिप्राप्ति में नमी की समस्या आड़े आ रही थी. वहीं अब राइस मिलों को लेकर भी ऊहापोह बरकरार है. हालांकि इस बार धन की सीएमआर तैयार करने के लिए पैक्सों को भी जिम्मेवारी दी गयी है. मगर अधिकांश पैक्स सीएमआर के लिए राइस मिलों पर ही निर्भर है. आखिरकार पैक्सों में धान अधिप्राप्ति को अब तक 345 एमटी तक ही पहुंचाया है. जहां लक्ष्य 53600 एमटी का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










