दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के चकसलेम चौर से रविवार की सुबह एक महिला की लाश बरामद की गयी. अपराधियों ने किसी तेज हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या करने के बाद शव को चौर में फेंक दिया था. महिला की पहचान पटोरी थाना के हवासपुर निवासी सुबोध सहनी की पत्नी मोहिनी (30) […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के चकसलेम चौर से रविवार की सुबह एक महिला की लाश बरामद की गयी. अपराधियों ने किसी तेज हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या करने के बाद शव को चौर में फेंक दिया था. महिला की पहचान पटोरी थाना के हवासपुर निवासी सुबोध सहनी की पत्नी मोहिनी (30) के रूप में की गयी है.
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. चकसलेम चौर में जिस अवस्था में मोहिनी की लाश मिली है उससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या से पूर्व अपराधियों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










