माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड के मोतीपुर गांव में मानक का स्थापना पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन रिटायर्ड सैनिक दिनेश राय ने झंडोत्तोलन कर किया. सम्मेलन में जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एपवा नेत्री वंदना सिंह, आफताब अहमद, मनोज सिंह, संयोजक शिव बालक केसरी आदि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों के बारे […]

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड के मोतीपुर गांव में मानक का स्थापना पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन रिटायर्ड सैनिक दिनेश राय ने झंडोत्तोलन कर किया. सम्मेलन में जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एपवा नेत्री वंदना सिंह, आफताब अहमद, मनोज सिंह, संयोजक शिव बालक केसरी आदि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया. स्थानीय मुद्दों में मुख्य रूप से कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी, लूट, खसोट पर रोक, ताजपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने, भूमिहीनों को भूमि एवं बासगीत परचा देने आदि मांगों को आगामी 14 फरवरी को प्रतिरोध मार्च, जुलूस आदि निकालने की घोषणा की गयी. सम्मेलन में ग्यारह सदस्यीय पंचायत कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह सचिव चुने गये. साथ ही मो़ गुलाब, मो़ अबु बकर, मलितर राम, जय नारायण सहनी, राम प्रताप दास, रंजीत शर्मा, वासुदेव राय, देवन साह आदि सदस्य बनाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन