पेट्रोलियम मंत्री का दलसिंहसराय में स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 11दलसिंहसराय. केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रविवार को दलसिंहसराय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इंडियन ऑयल बरौनी रिफायनरी स्वर्ण जयंती समारोह में सड़क मार्ग से बरौनी जाने के क्रम में वे कुछ देर के लिए एनएच 28 के बल्लोचक स्थित अनन्या पेट्रोल पंप पर रुके. जहां पंप […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11दलसिंहसराय. केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रविवार को दलसिंहसराय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इंडियन ऑयल बरौनी रिफायनरी स्वर्ण जयंती समारोह में सड़क मार्ग से बरौनी जाने के क्रम में वे कुछ देर के लिए एनएच 28 के बल्लोचक स्थित अनन्या पेट्रोल पंप पर रुके. जहां पंप मालिक इंद्रेश कुमार झा ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया. हालांकि कुछ देर बाद वे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गये. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, शशिकांत झा चुनचुन, अनिल सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुजीत पाठक, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे. दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल चौक रही. वहीं एमएलसी संजय मयूख व रजनीश कुमार, आइओसी चेयरमैन बी अशोक पेट्रोलियम मंत्री के साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन