सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी गठित
उजियारपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय उजियारपुर के प्रांगण में रविवार को आइसा का प्रखंड स्तरीय दूसरा सम्मेलन आयोजित हुआ. उद्घाटन एमआर जनता कॉलेज महेशपट्टी के प्राचार्य प्रो. के. रहमान ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सचिव अजीत कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की सरकार अब तक किये अपने वादे पर विफल […]
उजियारपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय उजियारपुर के प्रांगण में रविवार को आइसा का प्रखंड स्तरीय दूसरा सम्मेलन आयोजित हुआ. उद्घाटन एमआर जनता कॉलेज महेशपट्टी के प्राचार्य प्रो. के. रहमान ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सचिव अजीत कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की सरकार अब तक किये अपने वादे पर विफल साबित हुई है. देश में युवा बेरोजगार हो रहे हैं. श्री कु शवाहा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में शिक्षा को भगवाकरण एवं निजीकरण करने की ओर अग्रसर है. इसके खिलाफ आइसा पूरे देश में आंदोलन कर रही है. सम्मेलन का संचालन छात्र नेता चंदन कुमार बंटी ने की. मौके पर संदीप कुमार चौधरी, फूलबाबू सिंह, प्रो. पीके झा, राज कुमार, हरिश्चंद्र राय, गंगा प्रसाद पासवान, प्रीति, शांति, रिंकू ने संबोधित किया. मौके पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें सचिव वासो कुमार एवं अध्यक्ष दिल नवाज बनाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










