शांति के लिए तनाव रहित जिंदगी गुजारने की जरूरत : डीएम
फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को ब्रह्मा बाबा की 46वीं पुण्य तिथि विश्वशांति दिवस के रूप में मनायी गयी. बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि वर्तमान समय में हमें अपने कार्यों के बदौलत तनाव को हटाते हुए मन के अंदर शांति स्थापित […]
फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को ब्रह्मा बाबा की 46वीं पुण्य तिथि विश्वशांति दिवस के रूप में मनायी गयी. बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि वर्तमान समय में हमें अपने कार्यों के बदौलत तनाव को हटाते हुए मन के अंदर शांति स्थापित करनी होगी. शांति के लिए तनावरहित जिंदगी गुजारने की जरूरत है. इस शांति को प्राप्त करने के लिए व्यक्तित्व में भी बदलाव लाना अति आवश्यक है. सेवा केंद्र प्रभारी अरुणा बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने रुहानी शांति सेना को सशक्त बनाकर उनका आध्यात्मिक सशक्तीकरण जरूरी है. मौके पर डॉ महेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ बीएन झा, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, राम गोपाल सुरेका, सतीश चांदना, कृष्ण मुरारी बगडि़या, श्रीचंद सिद्धी, अरुण सुरेका, ओम प्रकाश सहित उपस्थित लोगों ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुख शांति की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










