ग्राम रक्षा दल से अपराध नियंत्रण में सहुलियत

Updated:
विज्ञापन

सभी पंचायतों में बहाल होंगे ग्राम रक्षा दल आम सभा से ली जाती है चयन की सहमति प्रतिनिधि, समस्तीपुर पंचायतों में बहाल ग्राम रक्षा दल के सक्रिय होने का असर दिखने लगा है. क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे उतर रहा है. इससे संबंधित थाने की पुलिस को काफी सहूलियत मिल रही है. मुफस्सिल […]

विज्ञापन

सभी पंचायतों में बहाल होंगे ग्राम रक्षा दल आम सभा से ली जाती है चयन की सहमति प्रतिनिधि, समस्तीपुर पंचायतों में बहाल ग्राम रक्षा दल के सक्रिय होने का असर दिखने लगा है. क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे उतर रहा है. इससे संबंधित थाने की पुलिस को काफी सहूलियत मिल रही है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि अब तक उनके थाना क्षेत्र के 5 पंचायतों में आम सभा के माध्यम से ग्राम रक्षा दल के सदस्य चुने जा चुके हैं. आम लोगों की सहमति के बाद संबंधित पंचायतों के मुखिया चुने गये व्यक्ति के स्वच्छ चरित्र का प्रमाण पत्र निर्गत करते हैं. इसके बाद उसे कार्य पर लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष के मुताबिक जिन पंचायतों में ग्राम रक्षा दल नियुक्त किये जा चुके हैं उन इलाकों में आपराधिक ग्राफ में काफी कमी आने के संकेत मिलने लगे हैं. इसके कारण थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में ग्राम रक्षा दल के चयन को द्रुतगति से पूरा करने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में रविवार को शंभुपट्टी पंचायत में आम सभा बुलायी गयी थी. इसमें पंचायतवासियों की सहमति व मुखिया की ओर से प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के बाद ग्राम रक्षा दल के चयन की प्रक्रिया को पूरी करने की कवायद जारी थी. ज्ञात हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अब तक कोरबद्धा, कर्पूरीग्राम, दुधपुरा, जितवारपुर निजामत, जितवारपुर चौथ व विशनपुर पंचायतों में ग्राम रक्षा दल के चयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन