बच्चों ने रैली निकाल किया जागरुक
फोटो :::रोसड़ा. यातायात सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र -छात्राओं ने रैली निकाली. इसका शुभारंभ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. छात्र-छात्राओं ने आंबेडकर चौक, सिनेमा चौक, महावीर चौक, गुदड़ी बाजार से गुजरते हुए थाना परिसर पहुंचे. इस दौरान […]
फोटो :::रोसड़ा. यातायात सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र -छात्राओं ने रैली निकाली. इसका शुभारंभ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. छात्र-छात्राओं ने आंबेडकर चौक, सिनेमा चौक, महावीर चौक, गुदड़ी बाजार से गुजरते हुए थाना परिसर पहुंचे. इस दौरान थानाध्यक्ष समेत एसआइ रजनीश कुमार, शाहजहां खान, विद्यालय के प्राचार्य वाणीकांत झा, कुमार शैलेंद्र, रमेश चंद्र नायक, ब्रह्मदेव नायक, संजीव चौधरी, राहुल समदर्शी, अमर नाथ, मनीष, पल्लवी, मीना, प्रियंका, सौरभ, संतोष, विनय, राम सागर आदि रैली के साथ चल रहे थे. रैली में घोष दल के साथ बच्चे यातायात सुरक्षा से संबंधित नारे भी लगा रहे थे. रैली के पश्चात थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को सुरक्षा से संबंधित कई जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी 17 जनवरी तक चलाया जायेगा. इसके बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर सम्मन किया जायेगा. उन्होंने इस अभियान में लोगों से सहयोग देकर अपनी कीमती जान को सुरक्षित करने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










