मारपीट में जख्मी महिला ने दर्ज एफआइआर
दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में मारपीट की हुई घटना में जख्मी महिला मीरा देवी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में गांव के ही सुनील महतो को आरोपित करते हुए महिला ने भूसा खरीदने को लेकर विवाद के चलते मारपीट करने का आरोप लगाते हुए […]
दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में मारपीट की हुई घटना में जख्मी महिला मीरा देवी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में गांव के ही सुनील महतो को आरोपित करते हुए महिला ने भूसा खरीदने को लेकर विवाद के चलते मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, मारपीट में घायल सोयरा गांव निवासी भोला दास के पुत्र संतोष कुमार की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है. दूसरी ओर विद्युत कंपनी की विशेष छापेमारी अभियान में अवैध रूप से विद्युत उपभोग के आरोप में एक गृह स्वामी के यहां मामला पकड़ा. इसको लेकर विद्युत जेइ सुनील कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कमरांव गांव के गंगा विशुन महतो को आरोपित करते हुए 27066 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










