समस्तीपुर में जदयू नेता को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में जदयू नेता को मारी गोलीफोटो संख्या : 20 व 21तकनीकी प्रकोष्ठ के हैं जिलाध्यक्षरात करीब 1.30 बजे घर पर धमक दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, समस्तीपुर सशस्त्र अज्ञात अपराधियों ने रविवार को तड़के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर राय (35) को गोली मार दी. बेहोशी की अवस्था में परिजनों ने उसे शहर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर में जदयू नेता को मारी गोलीफोटो संख्या : 20 व 21तकनीकी प्रकोष्ठ के हैं जिलाध्यक्षरात करीब 1.30 बजे घर पर धमक दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, समस्तीपुर सशस्त्र अज्ञात अपराधियों ने रविवार को तड़के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर राय (35) को गोली मार दी. बेहोशी की अवस्था में परिजनों ने उसे शहर के निजी क्लिनिक में भरती कराया. जहां उनकी चिकित्सा जारी है. अपराधियों ने घटना को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर स्थित घर पर अंजाम दिया. पुलिस घायल के होश में आने की प्रतीक्षा कर रही है. जानकारी के अनुसार रात करीब 1.30 बजे परिजनों ने शोर किसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि विद्या शंकर दरवाजे पर ही जमीन पर छटपटा रहे हैं. उनके शरीर से खून की धारा प्रवाहित हो रही है. पेट में बांयी ओर सुराख नजर आ रहा था. इससे गोली लगने की जानकारी पाते हुए आनन फानन में परिजनों ने उन्हें निजी क्लिनिक में भरती कराया. परिजनों का कहना है कि वे देर रात खुद उठ कर घर से बाहर निकले थे या उन्हें किसी ने फोन कर बाहर बुलाया यह पता नहीं चल पा रहा है. इधर, संपर्क करने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फर्द बयान के बाद ही अनुसंधान को बल मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन