अनुपस्थित विभागीय पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अनुसंशा

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहनेवाले विभागीय पदाधिकारियों के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों की नाराजगी एवं विरोध को देखते हुए पंचायत समिति की कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ ने जिलाधिकारी को अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों की जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है़ जानकारी देते हुए बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया कि […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहनेवाले विभागीय पदाधिकारियों के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों की नाराजगी एवं विरोध को देखते हुए पंचायत समिति की कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ ने जिलाधिकारी को अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों की जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है़ जानकारी देते हुए बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया कि पिछले नौ अक्तूबर की बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के अनुपस्थित रहे थे जिस पर सदस्यों द्वारा काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था. इसके अलावा इसी बैठक में आपूर्ति विभाग से संबंधित प्रस्ताव से संबंधित अभिलेख एमओ को प्रेषित करते हुए अनुपालन से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गयी है़ मनरेगा के पीओ को भी प्रस्ताव 12 के अनुपालन संबंधी पत्र जारी किये गये हैं़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी बैठक के प्रस्ताव संख्या 8 एवं 9 के अभिलेख अनुपालन के लिए प्रेषित किये जाने की जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन