खाद की कालाबाजारी को लेकर सड़क पर राजद

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 14समस्तीपुर. किसानों को खेती की बुनियादी समस्याओं से जुझना पड़ रहा है. खाद की कालाबाजारी, केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक, इंदिरा आवास आवंटन में कटौती आदि मुद्दों को लेकर राजद आगामी 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिनी धरना देगी. राष्ट्रीय जनता दल की शुक्रवार को हुई बैठक में यह […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14समस्तीपुर. किसानों को खेती की बुनियादी समस्याओं से जुझना पड़ रहा है. खाद की कालाबाजारी, केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक, इंदिरा आवास आवंटन में कटौती आदि मुद्दों को लेकर राजद आगामी 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिनी धरना देगी. राष्ट्रीय जनता दल की शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. नये वर्ष में जन समस्याओं को लेकर प्रखंड, पंचायत व जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने की. मौके पर सत्य विंद पासवान, राजेंद्र भगत, प्रेम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह चंदैल, उमेश राय, सरोज राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन