अमेरिका व इंग्लैंड की टीम ने लिया अस्पताल का जायजा

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9 प्रतिनिधि, समस्तीपुरसंस्थागत प्रसव को सुदृढ़ करने के लिए जारी कवायद का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को केयर इंडिया की ओर से अमेरिका व इंग्लैंड से चीफ ऑरेटिंग ऑफिसर की टीम समस्तीपुर पहुंची. इसमें शामिल मिसली मोजन व उषा किरण सरी गोपोला ने सदर अस्पताल पहुंच कर यहां की स्वास्थ्य सेवा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9 प्रतिनिधि, समस्तीपुरसंस्थागत प्रसव को सुदृढ़ करने के लिए जारी कवायद का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को केयर इंडिया की ओर से अमेरिका व इंग्लैंड से चीफ ऑरेटिंग ऑफिसर की टीम समस्तीपुर पहुंची. इसमें शामिल मिसली मोजन व उषा किरण सरी गोपोला ने सदर अस्पताल पहुंच कर यहां की स्वास्थ्य सेवा से रुबरु हुए. इस क्रम में टीम के सदस्यों ने अस्पताल के लेबर रूम, शल्य कक्ष, गायनिक वार्ड, सामान्य महिला वार्ड, शिशु वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान वार्ड की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को लेकर विशेष निर्देश दिये. खास कर लेबर रूम में परिजनों और आशा के प्रवेश को गंभीर बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने का सुझाव दिया. चिकित्सकों को प्रसव के नये तौर तरीकों से भी अवगत कराया. बाद में अस्पताल के पदाधिकारियों और चिकित्सकों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारियां ली. मौके पर सीएस डॉ गिरींद्र शेखर सिंह, डीएस डॉ श्याम मोहन दास, डॉ एबी सहाय, डॉ प्रकाश, डीपीएम एसके दास, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, डीपीसी आदित्य नाथ झा आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि डाक्टर फॉर यू की टीम लगातार एक महीने से अस्पतालों का अवलोकन कर रही है. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार कवायद की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन