एपीएचसी में संस्थागत प्रसव की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. जिले के चार नये एपीएचसी में संस्थागत प्रसव आरंभ करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. इन अस्पतालों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर शुक्रवार को दरभंगा प्रक्षेत्र आरपीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सीएस कार्यालय प्रकोष्ठ में चिकित्सकों की बैठक हुई. इसमें एपीएचसी में स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. जिले के चार नये एपीएचसी में संस्थागत प्रसव आरंभ करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. इन अस्पतालों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर शुक्रवार को दरभंगा प्रक्षेत्र आरपीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सीएस कार्यालय प्रकोष्ठ में चिकित्सकों की बैठक हुई. इसमें एपीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी इस राह में बड़ी बाधक बन कर सामने आयी. इसको दूर करने के लिए गहन मंथन किया गया. इसके अलावा अस्पताल में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रसव के दौरान काम आने वाली जरूरी दवाओं की आपूर्ति समेत अन्य उपायों पर गौर किया गया. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने बताया कि एपीएचसी में संस्थागत प्रसव आरंभ कराने की राह में बाधक बनने वाले तत्वों की पहचान कर ली गयी है. इसको दूर करने के लिए वरीय पदाधिकारियों के साथ विचार किया जायेगा. ताकि जल्द से जल्द इन अस्पतालों में भी संस्थागत प्रसव आरंभ करायी जा सके. ज्ञात हो कि जिले के 8 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहले से संस्थागत प्रसव कार्य जारी है. चार नये एपीएचसी में इसे मूर्त रूप देने को लेकर स्वास्थ्य विभाग कड़ी मशक्कत कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन