जिला पार्षद ने की आत्मदाह की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. पार्षद ब्रजकिशोर सिंह ने डीलर की मनमानी व अन्य मांगों को लेकर 10 जनवरी को आत्मदाह किये जाने के अपने निर्णय की जानकारी दी है़ इससे पहले वे प्रखंड का चक्का जाम करेंगे़ निर्णय की जानकारी महामहिम सहित तमाम आलाधिकारियों को देने की बात कही है़ इसमें कहा है कि प्रखंड के जनवितरण की […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. पार्षद ब्रजकिशोर सिंह ने डीलर की मनमानी व अन्य मांगों को लेकर 10 जनवरी को आत्मदाह किये जाने के अपने निर्णय की जानकारी दी है़ इससे पहले वे प्रखंड का चक्का जाम करेंगे़ निर्णय की जानकारी महामहिम सहित तमाम आलाधिकारियों को देने की बात कही है़ इसमें कहा है कि प्रखंड के जनवितरण की दुकान में खाद्यान्न में गरीबों से एक रुपये प्रति किलो जबरन लिया जा रहा है़ एक किलो वजन की जगह दो सौ ग्राम कम तौल दिया जा रहा है़ इतना ही नहीं अपने शिकायत में पार्षद ने बताया है कि वर्ष 2013 से वर्ष 2014 तक वितरण में व्यापक पैपाने पर लूट खसोट की गयी है़ कहा है कि एक माह के बदले तीन चार माह का उठाव खाद्य सुरक्षा कार्ड पर जबरन दर्शाया जाता है़ अन्य मांग में गरीबों को बास की जमीन नहीं दिये जाने पर भी आक्रोश जताया है़ इसमें कहा है कि 10 जनवरी की सुबह से चक्का जाम कर जनता के साथ आत्मदाह किया जायेगा़ आत्मदाह स्थल की चर्चा नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन