राशि निकासी की बदलेगी प्रक्रिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : बदलते दौर के साथ ही बदलाव की हवा समेकित बाल विकास कोषांग तक पहुंच गयी है. समेकित बाल विकास सेवा (आइसीडीएस) के योजना कार्यक्रमों के क्रियान्वयन व अनुसरण का कार्य सोसाइटी के माध्यम से की जायेगी. इसके लिये सरकार ने बिहार समेकित बाल विकास सेवा सोसाइटी को गठित करने की स्वीकृति दी है.इसके […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : बदलते दौर के साथ ही बदलाव की हवा समेकित बाल विकास कोषांग तक पहुंच गयी है. समेकित बाल विकास सेवा (आइसीडीएस) के योजना कार्यक्रमों के क्रियान्वयन व अनुसरण का कार्य सोसाइटी के माध्यम से की जायेगी.
इसके लिये सरकार ने बिहार समेकित बाल विकास सेवा सोसाइटी को गठित करने की स्वीकृति दी है.इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई यह सोसाइटी होगी. इसके लिये बकायदा सोसाइटी गठन एक्ट के अनुसार इसका गठन होगा. सोसाइटी के गठन के पश्चात इसके माध्यम से समेकित बाल विकास सेवा योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा.
इसके बाद सरकार से प्राप्त होने वाली निधि का संचालन इस सोसाइटी के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालयों को किया जायेगा. फिलहाल जो वर्तमान व्यवस्था है उसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को राशि कोषागार के माध्यम से आवंटित होती है. इसकी निकासी कोषागार के माध्यम से होती है. इससे राशि निकासी सीडीपीओ पर निर्भर करती थी.
समेकित बाल विकास सेवा सोसाइटी एवं स्वतंत्र व स्वायत्त शासी अलाभकारी निकाय के रूप में बाल विकास के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिये कार्य करेगी. इसमें सोसाइटी के अधिकार व कर्तव्य, शासी निकास का गठन, कार्यवाहियां व शक्तियां, निरुपित होगी. उप समिति का गठन व क्षेत्रीय कार्यालयों का गठन होगा.
समेकित बाल विकास कोषांग, फिलहाल समाज कल्याण विभाग के तहत कार्य करता है. सोसाइटी बन जाने के बाद इसमें नीतिगत ढांचा में बदलाव की आस दिख रही है. जिले के 20 परियोजनाओं में 3483 आंगनबाड़ी केंद्र कार्य कर है. इसमें स्कूल पूर्व शिक्षा के साथ ही पोषाहार, टीकाकरण आदि योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा, कन्या विवाह योजना की भी पहली सीढ़ी है. परिवर्तन के बाद इसकी रूप रेखा बदलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










