देश की विकास में माली का रॉल अहम : कुलपति

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी होंंगे आरएयू के ब्रांड एमबेस्डर छह मासिक माली प्रशिक्षण सम्पन्न पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में छह मासिक माली प्रशिक्षण का समापन किया गया. अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ जेपी उपाध्याय ने की. बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ आरके मित्तल ने कहा कि राज्य ही नहीं वरन देश की विकास में माली […]

विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी होंंगे आरएयू के ब्रांड एमबेस्डर छह मासिक माली प्रशिक्षण सम्पन्न पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में छह मासिक माली प्रशिक्षण का समापन किया गया. अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ जेपी उपाध्याय ने की. बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ आरके मित्तल ने कहा कि राज्य ही नहीं वरन देश की विकास में माली की अहम भूमिका होती है. इस सत्र मे प्रशिक्षण प्राप्त किये हुए प्रतिभागि आरएयू के लिए ब्रांड एंबेस्डर के रूप में कार्य करंेगे. आप सभी प्रशिक्षण के उपरांत एक कुशल व सक्षम व्यक्ति के रूप में समझे. इंटरनेट से जुड़कर सभी अपना इमेल खाता खोलें ताकि हर नवीनतम तकनीक वैज्ञानिकों के माध्यम से आप तक पहुंच सके. इसके साथ ही इसे नौकरी के लिए ही अमानत नहीं समझे. इस प्रशिक्षण का लाभ व्यवसाय के तौर पर भी लें. इससे पूर्व कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ एक-एक कटर दे कर सम्मानित किया. स्वागत भाषण उद्यानिकी विभाग के हेड डॉ पीके राय ने दिया. संचालन वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन, डा एल एम यादव ने की. मौके पर टीसीए ढोली के प्राचार्य सहित प्रसार शिक्षा के उप निदेशक डॉ एके सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ अरूणिमा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन