खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी का उठा मामला

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठकशिवाजीनगर. प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनीता सिंह ने की. इसमें सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना के अनाज वितरण में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए एमओ अरविंद कुमार के विरुद्ध आरोपों की झड़ी लगा दी. एमओ की अनुपस्थिति पर […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठकशिवाजीनगर. प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनीता सिंह ने की. इसमें सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना के अनाज वितरण में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए एमओ अरविंद कुमार के विरुद्ध आरोपों की झड़ी लगा दी. एमओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सदस्यों ने विशेष तिथि निर्धारित कर लोगों की शिकायत सुनने का प्रस्ताव रखा. मुखिया प्रभात सिंह, अरविंद सिंह, हरदेव पासवान, सुनील चौधरी, अनिल सिंह आदि ने कहा कि अभी भी पंचायतों में मनरेगा में गड़बड़ी है. ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए रहियार दक्षिण, रानी परती, शंकरपुर, दसौत पंचायतों में अब तक डीजल अनुदान नहीं देने का मामला उठाते हुए दोषी कर्मी पर कार्रवाई की मांग की. पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने परिवार को बकरी व बकरा अनुदान पर मिलने की जानकारी देकर जनप्रतिनिधियों से योजना संचालन में सहयोग करने की अपील की. बैठक से अनुपस्थित सीओ अनिल पंजियार, एमओ अरविंद कुमार, बीइओ अभय कुमार की शिकायत जिला में करने का निर्णय लिया. इधर, बीडीओ व प्रमुख ने कहा किसी भी समस्या को लेकर विभागीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. जल्द ही निदान होगा. मौके पर प्रभात सिंह, अनिल सिंह, सुनील चौधरी, राजेश पासवान, उदन सहनी, वीरेंद्र कुमार, बिरजू देवी, नागेश्वरी देवी, प्रेम कुमार, देवेंद्र चौधरी, श्रवण पासवान, कंचन देवी, संजू देवी, ललिता देवी, नूतन देवी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन