आरएसएस के नगर व विभाग कार्यकारिणी की हुई घोषणा
रोसड़ा . विगत चार जनवरी को जिले के ताजपुर में संपन्न उत्तर बिहार राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की सांगठनिक बैठक में विभिन्न जिलों तथा विभागों में संघ कार्य विस्तार के लिए जिला कार्यकारिणी तथा नगर एवं विभाग कार्यकारिणी की घोषणा की गयी़ बेगूसराय जिला के लिए जारी संगठन के पदाधिकारियों की सूची में […]
रोसड़ा . विगत चार जनवरी को जिले के ताजपुर में संपन्न उत्तर बिहार राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की सांगठनिक बैठक में विभिन्न जिलों तथा विभागों में संघ कार्य विस्तार के लिए जिला कार्यकारिणी तथा नगर एवं विभाग कार्यकारिणी की घोषणा की गयी़ बेगूसराय जिला के लिए जारी संगठन के पदाधिकारियों की सूची में विभाग संघ चालक के लिए अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ‘लल्लू’ को जिम्मेवारी सौंपी गयी है़ प्रचार प्रमुख के लिए जयप्रकाश वर्मा, बौद्घिक प्रमुख के लिए वाणीकान्त झा के नाम की घोषणा की गयी है़ संघ की दृष्टिकोण से रोसड़ा को जिला मानते हुए जिला संघ चालक के लिए बीजल महतो को जिम्मेवारी मिली है़ इसी प्रकार कार्यवाहक के लिए रणजीत कुमार, सह कार्यवाहक देवेन्द्र महतो, प्रचार प्रमुख अर्द्घेन्दु शेखर ‘बबन’, सम्पर्क प्रमुख संजय कुमार ‘पप्पू’, व्यवस्था प्रमुख शिव कुमार महतो, सेवा प्रमुख रामसेवक महतो, बौद्घिक प्रमुख मनोज चौधरी, कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख प्रो़ शिवव्रत महतो तथा अनिल साहा के नाम नगर कार्यवाहक के लिए घोषित किये गये़ संघ के नये पदाधिकारियों को स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन के विकास-विस्तार की अपेक्षा जतायी है़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










