जिले में पेंटावाइलेंट टीकाकरण शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिले में बुधवार से पेंटावाइलेंट टीकाकरण शुरू हो गया है. सिविल सर्जन डा. गिरींद्र शेखर सिंह ने सदर अस्पताल में इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों व टीका से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों के अस्पतालों में इस टीका की शुरुआत […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिले में बुधवार से पेंटावाइलेंट टीकाकरण शुरू हो गया है. सिविल सर्जन डा. गिरींद्र शेखर सिंह ने सदर अस्पताल में इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों व टीका से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों के अस्पतालों में इस टीका की शुरुआत हो गयी है. यह नौनिहालों को पांच जानलेवा बीमारियों से बचाने में कारगर है. इस क्रम में उन्होंने बच्चों को इस टीका को देने के समय व तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि जिस बच्चे को पूर्व में डीपीटी का टीका पड़ चुका है, उन्हें डीपीटी ही दिया जायेगा. पेंटावाइलेंट टीका के रख रखाव पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसकी महत्ता को लेकर सावधान रहने को कहा. आर्थिक रुप से काफी कीमती इस टीके को 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच रखने की सलाह दी. ताकि टीका पूरी तरह से सुरक्षित रहे और बच्चों में शत प्रतिशत कारगर होकर परिणामदायक हो. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. श्याम मोहन दास, शल्य चिकित्सक डा. एबी सहाय, सैयद मजहरुल हक समेत कई अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे. शिवाजीनगर . प्रखंड के बल्लीपुर आंगनबाड़ी केंद्र अट्ठनी पट्टी में पेंटावाइलेंट टीका का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी टीपी चौधरी ने शुरुआत किया. इस मौके पर डा. केबीएन सिंह , केसरी प्रसाद सिंह, फैयाज आलम,अशोक वर्मा, हिरामन चौधरी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन