जिला कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक काशीपुर में जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें पार्टी सदस्यता, नवीकरण, पंचायत व प्रखंड सम्मेलन, ऑपरेशन भूमि दखल लागू करने, राशन केरोसिन वितरण में कथित धांधली आदि पर चर्चा हुई. पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक काशीपुर में जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें पार्टी सदस्यता, नवीकरण, पंचायत व प्रखंड सम्मेलन, ऑपरेशन भूमि दखल लागू करने, राशन केरोसिन वितरण में कथित धांधली आदि पर चर्चा हुई. पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि सरकार के आदेश के बावजूद भूमि दखल के लिए शिविर लगा मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है. आगामी 19 जनवरी से पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी अंचल कार्यालयों पर धरना दिया जायेगा. ताकि मजबूती के साथ शिविर का आयोजन पंचायतों में कराया जा सके. मौके पर उपेंद्र राय, सुखलाल यादव, जीवछ पासवान, फूलबाबू सिंह, चंद्रशेखर राय, अंजार अहमद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमिला राय, सुशील कुमार, सत्य नारायण महतो आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन