भूमि को ले रक्तरंजित हो रही जमीन

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : ‘लियो आल्स्टाय’ की कहानी ‘कितनी जमीन’ के पात्र ‘दीना’ के भूमि की चाहत और उसके अंत के बाद जमीन की आवश्यकता को एक वाक्य में रेखांकित कर दिया गया है. इस कहानी से महात्मा गांधी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसका अनुवाद गुजराती में किया था और इसकी प्रतियां पाठकों में वितरित करायी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : ‘लियो आल्स्टाय’ की कहानी ‘कितनी जमीन’ के पात्र ‘दीना’ के भूमि की चाहत और उसके अंत के बाद जमीन की आवश्यकता को एक वाक्य में रेखांकित कर दिया गया है. इस कहानी से महात्मा गांधी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसका अनुवाद गुजराती में किया था और इसकी प्रतियां पाठकों में वितरित करायी थी.
गांधीजी के अपरिग्रह सिद्धान्त का इस कहानी में बड़े मार्मिक ढंग प्रतिपादन हुआ है. विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में लोग आगे आकर जमीन दान दिये थे. लेकिन समय के साथ मनुष्य में निजता की चाहत इतनी तेजी से बढ़ी कि वस्तु के आगे इनसान बौना नजर आने लगा है.
बास की बात तो दूर अब राह तक के लिए अड़ंगे खड़े हो रहे हैं. बीते 6 महीने में हुई भूमि विवाद पर नजर डालें तो कई ऐसे मामले ही सामने आये हैं जिसमें लोग थोड़ी सी जमीन के लिए जान लेने देने पर उतारू हुए. कई लोगों की जानें चली गयी. लेकिन जमीन वहीं पड़ी रही. ऐसे में लियो आल्स्टाय की कथा का सार समझने की जरूरत है जो किसी वस्तु की उतनी ही चाहत की ओर इशारा करता है जितने की इनसान को जरूरत हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन