Samastipur News:4048 बेटिकट यात्रियों से 26.20 लाख जुर्माना

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:4048 बेटिकट यात्रियों से 26.20 लाख जुर्माना

सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव के तहत प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव के तहत प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में मंडल के समस्त टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक एवं स्लीपर टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे. खंड से आने-जाने वाली ट्रेनों जिसमें प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को लक्ष्य बनाकर गहन टिकट जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट व अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए 4048 यात्रियों को पकड़ा गया. जिससे 26,20,767 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया गया. जिससे न केवल रेलवे की आय में वृद्धि हो, बल्कि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना भी न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन