मेडिकल जांच में भेजी गयी बरामद छात्रा

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. प्रेमी के घर से बरामद स्कूली छात्रा को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजी है. वहीं मामले की छात्रा के पिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुरूप उसके कथित प्रेमी व उसके एक साथी को पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पूछने पर जानकारी […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. प्रेमी के घर से बरामद स्कूली छात्रा को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजी है. वहीं मामले की छात्रा के पिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुरूप उसके कथित प्रेमी व उसके एक साथी को पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पूछने पर जानकारी देते हुए कहा कि मेडिकल जांच से लौटने पर स्कूली छात्रा को कोर्ट में उपस्थित करा धारा 164 का बयान दर्ज कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद छात्रा के साथ धराये दो युवकों को कोर्ट में उपस्थित कराये जाने के बाद जेल भेज दिया गया है. बताते चलें कि गादो बाजिदपुर स्थित एक घर से पुलिस ने तीन दिनों से अपने घर से फरार 8वीं की छात्रा को बरामद किया था. उसके साथ पुलिस ने कथित प्रेमी विकास कुमार सहनी व उसके एक साथ विशुनदेव सहनी को भी गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन