नवीकरण शुल्क मांगे जाने से खफा हुआ श्रमिक संघ
समस्तीपुर.शहर से सटे वासुदेवपुर स्थित शिव मंदिर दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को निर्माण कामगार यूनियन की आम सभा हुई. अध्यक्षता रामप्रीत मेहता ने की. संचालन देव नारायण महतो ने किया. संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव विजय कुमार ने राज्य सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार भवन व […]
समस्तीपुर.शहर से सटे वासुदेवपुर स्थित शिव मंदिर दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को निर्माण कामगार यूनियन की आम सभा हुई. अध्यक्षता रामप्रीत मेहता ने की. संचालन देव नारायण महतो ने किया. संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव विजय कुमार ने राज्य सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन वर्ष 2008 में हुआ. तब से निर्माण श्रमिकों का निबंधन शुल्क मात्र 20 रुपये था. नवीकरण शुल्क नहीं लगता था. लेकिन आज श्रम विभाग की ओर से 20 रुपये प्रति महीने की दर से नवीकरण शुल्क की मांग की जा रही है. विलंब होने पर 2 रुपये प्रति माह जुर्माना लगने की बात कही जा रही है. इतना ही नहीं इस मापदंड को पूरा नहीं करने वाले श्रमिकों को एक वर्ष पूरा होने पर साइकिल व औजार खरीदने के लिए मिलने वाला अनुदान 15 हजार रुपये मिलने की बात कही जा रही है. अन्यथा सदस्यता रद्द करने की बात कहते हैं. श्री कुमार ने कहा कि 16 फरवरी 10 को हुए कल्याण बोर्ड गठन के चतुर्थ बैठक की कार्यवाही के बिंदु 7 के पारा 7 में वर्णित है कि पंजीकरण के लिए सदस्यता शुल्क प्रतिवर्ष 1 रुपये लेना है. इसके अनुसार निर्णय लिया गया कि सभी संशोधित प्रस्ताव 15 दिनों के अंतर तैयार कर सरकार की सहमति प्राप्त कर गजट के लिए भेजा जाय. वर्षों से यह मामला लंबित है. सरकार को इस पर अविलंब ध्यान देना चाहिए. मौके पर श्याम सुंदर महतो, जीवछ महतो, लाल बहादुर साह, मो. यूनिस, अर्जुन सहनी, रामनंदन प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










