उर्वरक की किल्लत ने किसानों की बढ़ायी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. खाद दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक लिए जाने व विपत्र नहीं देने से किसानों का शोषण हो रहा है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ने बताया कि इसकी शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी से बार बार करने पर भी […]

विज्ञापन

हसनपुर. खाद दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक लिए जाने व विपत्र नहीं देने से किसानों का शोषण हो रहा है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ने बताया कि इसकी शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी से बार बार करने पर भी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं होने से निराश हैं. उन्होंने कहा है कि दुकानदार खाद की किल्लत होने की बात कह कर लौटा रहे हैं. इस बाबत पूछे जाने पर बीएओ विनय कुमार सरस ने बताया कि सभी चिह्नित दुकानदारों को सरकारी दर पर ही खाद किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है. बावजूद जिन किसानों को परेशानी हो रही है वे सीधे उनसे संपर्क कर दोषी दुकानदार की शिकायत करें. इसकी जांच की जायेगी जांचोपरांत दोषी पाये जाने वाले दुकानदार का लाइसेंस रद्द किया जायेगा. उन्होंने चीनी मिल के रवैये पर भी निराशा जताते हुए कहा कि गन्ना किसानों के द्वारा गन्ना चीनी मिल को देने के बाद तौल रसीद पर भुगतान तौल के चौदह दिनों के बाद होने की बात अंकित रहती है जबकि कई ऐसे गन्ना किसान हैं जिन्हें गन्ना दिये मिल प्रबंधन को चौदह दिनों से अधिक हो जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन