परीक्षा केंद्र निर्धारण को ले विभाग को छूट रहे पसीने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तिथि की घोषणा के उपरांत विभाग स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अभी भी जारी है. बताते चलें कि समिति के द्वारा हरहाल में 25 दिसंबर तक केंद्रों का निर्धारण कर भेजने का निर्देश दिया गया था. लेकिन इस […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तिथि की घोषणा के उपरांत विभाग स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अभी भी जारी है. बताते चलें कि समिति के द्वारा हरहाल में 25 दिसंबर तक केंद्रों का निर्धारण कर भेजने का निर्देश दिया गया था.
लेकिन इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्याबल बढने के कारण विभाग को परीक्षा केंद्र निर्धारण में पसीने छूट रहे हैं.हालांकि डीइओ कार्यालय में रविवार को भी डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्र निर्धारण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा. जानकारी के अनुसार इस वर्ष इंटर में 68704 व मैट्रिक की परीक्षा में 57021 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है.
विदित हो कि पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 56735 व इंटर में 42918 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं इंटर में 41 व मैट्रिक में 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इस वर्ष इंटर में 14103 व मैट्रिक में 11969 परीक्षार्थी विगत वर्ष की अपेक्षा अधिक हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जारी है. बढ़े छात्रों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. साथ ही केंद्रों से आवासन क्षमता की भी मांग की गयी है. ताकि उपस्कर के अनुरूप परीक्षार्थियों की बैठक की व्यवस्था की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










