जटमलपुर को हरा रसलपुर सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरूकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में रसलपुर की टीम ने जटमलपुर को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच के शुरुआत में मेंटर क्रि केट क्लब जटमलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिंकू द्वारा […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरूकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में रसलपुर की टीम ने जटमलपुर को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच के शुरुआत में मेंटर क्रि केट क्लब जटमलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिंकू द्वारा 16 गेंद में 4 छक्के व 2 चौके की मदद से बनाये गये. 32 रनों की मदद से 19.3 ओवर में 118 रनों पर आल आउट हो गयी. रसलपुर के दस्तगीर व कार्निश ने 3 – 3 विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी रसलपुर की टीम ने सोनू द्वारा 31 गेंद पर 5 छक्का व 5 चौका की मदद से बनाये गये धुंआधार नाबाद 54 रन व कार्निश के 4 चौके की मदद से 8 गेंद पर नाबाद 17 रन की मदद से 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. रसलपुर टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार सहनी व बजरंगी ने तो कमेंटेटर की भूमिका मो. बिट्टू व स्कोरर की भूमिका सुनील कुमार ने निभायी. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को वारिसनगर व मनियारपुर के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन