मोबाइल पर जानिये आधार कार्ड बैंक से जुड़ा या नहीं

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. आधार कार्ड के जरिये प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ (पहल) योजना से जुड़ने वाले रसोई गैस उपभोक्ता अब अपने मोबाइल के जरिये लिंकअप होने की जानकारी से अपडेट हो सकते हैं़ आधार कार्ड वाले उपभोक्ता अपने मोबाइल पर (स्टार 99 स्टार 99 हैस) डायल करें़ इसके बाद 12 डिजिट का आधार नंबर पूछा जायेगा़ आधार नंबर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. आधार कार्ड के जरिये प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ (पहल) योजना से जुड़ने वाले रसोई गैस उपभोक्ता अब अपने मोबाइल के जरिये लिंकअप होने की जानकारी से अपडेट हो सकते हैं़ आधार कार्ड वाले उपभोक्ता अपने मोबाइल पर (स्टार 99 स्टार 99 हैस) डायल करें़ इसके बाद 12 डिजिट का आधार नंबर पूछा जायेगा़ आधार नंबर डालकर उपभोक्ता को ओके करना होगा़ आधार नंबर सही है कंफर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा़ इसके बाद मोबाइल पर आधार कार्ड के बैंक से लिंकअप होने की अद्यतन जानकारी मिल जायेगी़ किस तारीख को आधार कार्ड किस बैंक से लिंकअप हुआ है इसका मैसेज मोबाइल पर आ जायेगा़ पेट्रोलियम कंपनियां योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को घर बैठे जानकारी मुहैया करा रही है़ उपभोक्ता पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट पर पहल योजना के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं़ विदित हो कि 26 दिसंबर तक बुद्घ गैस सर्विस ने 3.33, रजत इंडेन सर्विस ने 5.86 व किरण इंडेन सर्विस ने 13.97 फीसदी उपभोक्ताओं का लिंकअप किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन