प्रेमी युगल मनियारी गांव से बरामद
समस्तीपुर. शहर के अंबेदकरनगर से फरार युवती को पुलिस ने शुक्रवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव से बरामद कर लिया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं गिरफ्तार किये गये लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. जानकारी के अनुसार नगर पुलिस को सूचना मिली […]
समस्तीपुर. शहर के अंबेदकरनगर से फरार युवती को पुलिस ने शुक्रवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव से बरामद कर लिया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं गिरफ्तार किये गये लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. जानकारी के अनुसार नगर पुलिस को सूचना मिली कि फरार युवक और युवती उजियारपुर के मनियारी गांव स्थित लड़का अमर कुमार के फूफा के घर रह रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दोनों को बरामद कर लिया. पुलिस के समक्ष युवक ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है. पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं. नगर पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद लड़की को न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जायेगा. कोर्ट के निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि गत 9 दिसंबर को अंबेदकर नगर से युवती फरार हो गयी थी. इस संबंध में परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










