स्ंात जोसफ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का मना आठवां वार्षिकोत्सव

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::::दलसिंहसराय. शहर के संत जोसेफ (बीएड) टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का 8 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को कॉलेज सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया. उद्घाटन आरबी कॉलेज प्राचार्य आनंद मोहन झा, निर्देशक दिलीप कुमार चौधरी व पत्रकार चांद मुसाफिर ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन संबोधन में डॉ आनंद मोहन झा ने कहा कि जीवन के […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::::दलसिंहसराय. शहर के संत जोसेफ (बीएड) टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का 8 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को कॉलेज सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया. उद्घाटन आरबी कॉलेज प्राचार्य आनंद मोहन झा, निर्देशक दिलीप कुमार चौधरी व पत्रकार चांद मुसाफिर ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन संबोधन में डॉ आनंद मोहन झा ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा का महत्व सबों के लिए सवार्ेपरि है. इससे कुशल व्यक्तित्व व स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. चांद मुसाफिर ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों व छात्रों का संकल्प व समर्पण आवश्यक है. निदेशक दिलीप कुमार चौधरी ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से अपने नैतिक दायित्वों व कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित की. समारोह का आराम ज्योति आर्या के स्वागत गान व संध्यारानी के सरस्वती वंदना व राजेश कुमार राजन के गुरू वन्दना से हुआ. देश रंगीला रंगीला ़़़़ गाने पर अभिलाशा के भाव नृत्य ने मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर कुन्दन, ज्योति नाथ, मांडवी, साधना, अर्चना, विद्या, अन्नू, प्रतिभा, माधुरी, कमलेश, अतीन्द्र, राजेश समेत अन्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा. धन्यवाद ज्ञापन पी एन कटियार ने की. प्रशांत सागर, बी के द्विवेदी समेत अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन