तालाबंदी जारी : वार्ता को पहुंचे बीइओ का प्रयास विफल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::::वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणभवन निर्माण कराने की मांग तुले हैं लोगप्रतिनिधि, पूसाप्रखंड के धोवगामा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर जारी तालाबंदी आठवें दिन भी जारी रहा. वार्ता के लिए पहुंचे बीइओ का प्रयास विफल रहा. ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों को बुलाने […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::::वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणभवन निर्माण कराने की मांग तुले हैं लोगप्रतिनिधि, पूसाप्रखंड के धोवगामा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर जारी तालाबंदी आठवें दिन भी जारी रहा. वार्ता के लिए पहुंचे बीइओ का प्रयास विफल रहा. ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. ग्रामीण पंकज कुमार का कहना है कि मेनू का सही इस्तेमाल नहीं होता है. जारी गतिरोध की सूचना के बाद भी विभागीय पदाधिकारी सजग नहीं हैं. विद्यालय में उपलब्ध राशि से जितना संभव है उतना भवन निर्माण का कार्य कराया जाना चाहिए. परंतु ऐसा नहीं हो रहा है. शिक्षक अपनी बात अड़े हैं. इसके कारण गतिरोध जारी है. मौके पर पहुंची बीइओ पुष्पा चौधरी ने भूमि का कागजात देखने के बाद कहा कि भवन निर्माण के लिए विभाग को लिखा जायेगा. मिड डे मील की गड़बड़ी को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. मौके पर रघुनाथ सिंह, सूर्यदेव सिंह, संतोष पासवान, नितेश पासवान, पलट पासवान, अर्जुन पासवान, सुनील कुमार, राम विलास पासवान, रम प्रसाद सिंह, अनिल शर्मा, सीताराम ठाकुर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन