अतिरिक्त उपावंटन के लिए स्मार पत्र

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के एचएम राम विलास राय ने डीपीओ योजना एवं लेखा को स्मार पत्र भेज साइकिल एवं पोशाक योजना के लिए अतिरिक्त उप आवंटन देने की मांंग की है. अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि वितरण तिथि तक राशि अप्राप्त होने के कारण साइकिल की राशि नहीं वितरण की जा सकी. उन्होंने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के एचएम राम विलास राय ने डीपीओ योजना एवं लेखा को स्मार पत्र भेज साइकिल एवं पोशाक योजना के लिए अतिरिक्त उप आवंटन देने की मांंग की है. अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि वितरण तिथि तक राशि अप्राप्त होने के कारण साइकिल की राशि नहीं वितरण की जा सकी. उन्होंने 24 हजार 500 अतिरिक्त उप आवंटन की मांग की है. इधर, डीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के द्वारा भेजे गये पत्रांक 358 के आलोक में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत 307 छात्रों के लिए 7 लाख 67 हजार 500 रुपये उप आवंटित आरटीजीएस के माध्यम से खाते में कर दिया गया है. छात्रों की गणना ठीक ढंग से नहीं करने के कारण फिर पत्रांक 360 के माध्यम से 5 सामान्य वर्ग के छात्रा के लिए साइकिल योजना के तहत 12500 राशि की मांग की गयी है. वहीं एससी/एसटी से संबंधित आवंटन मुख्यालय से प्राप्त होते ही विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन